फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पीटने से रोका तो पत्नी ने उठा लिया ये कदम

Thu, 22 Jun 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गनी में गुरुवार दोपहर एक‌ विवाहिता गंभीर हालत में झुलस गई। बताया गया है कि महिला ने पति की डांट से क्षुब्‍ध होकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां से सैफई रेफर कर दिया गया है। ।
विज्ञापन


बताया गया है कि औरेया के गांव बीजा पटना निवासी नीतू यादव की शादी करीब पांच वर्ष पहले बेवर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गनी निवासी रामू यादव के साथ हुई थी। दंपति के एक पुत्री और एक पुत्र है। दोनों के बीच झगड़ा बच्ची को पीटने को लेकर हुआ। 

परिवारीजनों के अनुसार नीतू गुरुवार दोपहर को जब बेटी को पीट रही थी तो रामू ने उसे डांट दिया। इसके बाद रामू बेटी को लेकर घर के बाहर चला गया। इसके बाद पति की डांट से क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखा केरोसिन खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। 
विज्ञापन


आग की लपटों में घिरते ही नीतू बुरी तरह से चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन और गांव के लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह से महिला को कंबल में लपेटकर आग को बुझाया गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें