मथुरा में जयसिंहपुरा के किशोरी नगर स्थित पंपापुर में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मासूम बेटे-बेटी को छोड़कर महिला का पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाकर कब्जे में लिया।
मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है। पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
थाना गोविंदनगर के किशोरी नगर स्थित पंपापुर निवासी गोकुल सैनी के पुत्र दीपक सैनी का विवाह महावन निवासी आनंद सैनी के पुत्री नीलम उर्फ पूनम से साल 2012 में हुआ था। शुरुआत में दोनों काफी खुश थे।
दिवाली पर गुरुवार की सुबह कमरे में पंखे से लटके शव को देख ससुरालीजन भाग खड़े हुए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष के लोग भी खबर मिलते ही पहुंच गए।