फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नहीं दिया तलाक और नाबालिग से भी रचा ली शादी

Fri, 23 Jun 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में ‌शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए एक नाबालिग से शादी कर ली है। आरोप लगाया है कि न्यायालय में वाद चलने के बाद बावजूद पति ने धोखाधड़ी की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व लड़की पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। 
विज्ञापन


गांव खुड़ियापुर निवासी बेबी की शादी 31 मई 2010 को गांव नगला वदा निवासी नीरज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे। कुछ समय पूर्व उसे घर से भी निकाल दिया। पति पत्नी के विवाद को लेकर न्यायालय में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भरण पोषण और दूसरी शादी पर प्रतिबंध के मुकदमे चल रहे हैं। 

पांच जून 2017 को नीरज ने थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से शादी कर ली। बेबी ने आरोप लगाया कि इस साजिश में लड़की के परिवारीजन और मेरे ससुरालीजन शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसकी मां कुसमा देवी, ताऊ शिवमंगल, भाई आशू, चचेरा भाई आलोक और बीटू पति नीरज कुमार, सास पुष्पा देवी और ससुर रामलखन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें