फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के भतीजे पर किया चाकू से वार

Tue, 17 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कार‌त‌िक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 ताजगंज के नगला टीन में ढाई साल के मासूम कार्तिक पर चाकूसे वार किया गया। आरोप उसकी चाची पूजा पर है। उसने उसे कमरे में बंद उसके प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। परिवारीजनों ने गेट तोड़कर उसे बचाया। इसके बाद पूजा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूजा ने मानसिक परेशानी के चलते ऐसा किया है। तीन महीने पहले उसकी बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नगला टीन निवासी हरीश सिंह कुशवाहा और उसका भाई प्रदीप एक ही मकान मेें रहते हैं। हरीश ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे वह चाय पी रहा था, जबकि पत्नी नीतू खाना बना रही थी। प्रदीप पानी भरने गया था। हरीश का ढाई साल का बेटा कार्तिक प्रदीप के कमरे में चाची पूजा के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद हरीश ने कार्तिक के चीखने की आवाज सुनी। वह दौड़ा तो कमरा बंद था।
हरीश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। बाद में दरवाजा तोड़ा गया। कार्तिक खून से लथपथ मिला। पूजा ने उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की थी। वहीं, आंख के पास भी चोट का निशान था। लोगोें ने पूजा को पकड़ लिया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चार महीने पहले पूजा की तीन महीने की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। पूजा ने बताया है कि नीतू तंत्र-मंत्र जानती है, लेकिन उसने उसकी बेटी को बचाने की कोशिश नहीं की। मन ही मन वह उसके बच्चे को देखकर जल रही थी।
विज्ञापन

एक ही घर में हुई है दो बहनों की शादी
बालूगंज निवासी पूजा की शादी दो साल पहले प्रदीप से हुई थी। हरीश की पत्नी नीतू उसकी सगी बहन है। पूजा 10 दिन पहले मायके चली गई थी। रविवार को ही लौटकर आई थी। मगर, ऐसा कर देगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
जेठ ने दर्ज कराया मुकदमा
हरीश ने थाना ताजगंज में पूजा के खिलाफ कार्तिक पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कहीं तंत्र-मंत्र तो नहीं...
मासूम बच्चे के प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश के पीछे कोई और वजह तो नहीं है। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि अगर, बच्चे की जान लेना चाहती थी तो गर्दन भी काटी जा सकती थी, लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट को इस तरह काटने की कोशिश क्यों की? इसके पीछे कहीं किसी तरह का तंत्र-मंत्र तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें