फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बयान दर्ज करा सकती हैं राजकुमार की पत्नी

Wed, 29 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
गागा और संजीव रस्तोगी के खिलाफ साक्ष्य चाहती है पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरतपुर हाउस गोलीकांड में मारे गए राजकुमार की पत्नी निर्मला बुधवार को अपना बयान दर्ज करा सकती हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उनके बयान से हत्या में नामजद संजीव रस्तोगी और स्वदेश कुमार उर्फ गागा के खिलाफ अहम साक्ष्य मिलेगा। इसके लिए पुलिस सात दिनों से कोशिश में लगी थी, लेकिन नतीजा अब निकल पाया है।
विज्ञापन

यह वारदात राजकुमार लालवानी की कोठी में हुई थी। इसमें उनकी जान गई थी। उनके भाई सुंदर ने सराफ संजीव रस्तोगी, उनके ड्राइवर रवि और डिब्बा कारोबार के बड़े खिलाड़ी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस को अब ठोस साक्ष्य चाहिए। वारदात के समय कोठी में संजीव और राजकुमार के अलावा निर्मला ही मौजूद थीं। माना जा रहा है कि फायरिंग उनकी आंखों से सामने हुई थी।
हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी जुबान नहीं खोली है। पुलिस उनके घर के तीन चक्कर काटकर भी बयान दर्ज नहीं कर पाई थी। एफआईआर दर्ज कराने वाले राजकुमार के भाई सुंदर लालवानी ने बताया कि वह अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। भाभी निर्मला भी पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताने के लिए तैयार हैं। अगर बुधवार को पुलिस आती है, तो वे बयान दर्ज करा देंगी। उधर, एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

साफ होगी गागा की भूमिका
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मला से संजीव और गागा के बारे में ही सवाल किए जाएंगे। दरअसल, साजिश रचने का आरोप गागा पर ही है। संजीव भरतपुर हाउस कालोनी के रजिस्टर में अपनी एंट्री गागा के नाम से ही दर्ज कराते थे।
साक्ष्य मिले तो गागा पर कसेगा शिकंजा
आगरा। निर्मला के बयान से साक्ष्य मिल जाते हैं तो कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त करने के लिए अर्जी दी जाएगी। इसके बाद पुलिस गागा पर कानूनी शिकंजा कस सकती है। संजीव अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें