फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नंबर पर गंदी बात कर फंसे आठ मनचले

Mon, 25 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 100 पर गंदी बात करने वाले मनचले फंस गए हैं। इनके मोबाइल नंबर ट्रेस करके साइबर सेल को दिए गए हैं। पहले ये नंबर ब्लॉक किए जाएंगे। इसके बाद इन सभी की आईडी निकलवाकर इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने इन पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ये युवक 100 नंबर पर 50-50 बार कॉल कर चुके हैं। अगर पुुरुष कांस्टेबल फोन उठाए तो फर्जी सूचना देते हैं। अगर फोन महिला सिपाही रिसीव करे तो अश्लील बातें करते हैं। कंट्रोल रूम ने नवंबर, दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 में अभी तक आई फर्जी कॉल की लिस्ट बनाई है।

रोजाना औसतन आठ-दस फर्जी कॉल आ रही हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे युवक हैं जो गलत सूचना देते हैं। हत्या, आगजनी और लूट तक की झूठी सूचना दी जाती है। इनके अलावा आठ नंबर ऐसे पाए गए, जिनसे लगातार फोन किए जा रहे हैं। इनकी आवाज से ये युवक लगते हैं। इनकी कोशिश महिला सिपाही से बात करने की होती है।
विज्ञापन


पुरुष सिपाही फोन उठाता है तो तुरंत काट देते हैं। कई बार फोन करने पर भी महिला रिसीव न करे, तो झूठी सूचना देते हैं। जैसे ही महिला फोन उठाए, वैसे ही गंदी बात शुरू कर देते हैं। इनकी बातचीत की रिकार्डिंग की गई है। इनके खिलाफ केस दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हर कॉल होती है रिकार्ड
आगरा। कंट्रोल रूम हाईटेक किया जा चुका है। यहां रिसीव की जाने वाली हर कॉल वायस लॉगर से रिकार्ड की जाती है। फोन नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले होता है। इसे रजिस्टर में लिखा जाता है। रजिस्टर का अध्ययन करके ही आठ मनचलों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें