फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में कारतूस सहित बदमाश का मुलाकाती पकड़ा

Thu, 05 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जेल में बुधवार दोपहर को बंदी से मुलाकात करने आए उसके ससुर के पास से दो कारतूस और सात खोखे बरामद होने से हड़कंप मच गया। ये एक बैग में फलों के बीच पालीथिन में रखे थे। जेल प्रशासन ने मुलाकाती और बंदी से  एक घंटे तक पूछताछ की। यह पता नहीं चल सका है कि आखिर वह कारतूस किस मकसद से लेकर आया। आरोपी के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है। जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता कि बैग में कारतूस रखे थे। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के थाना लाइनपार स्थित नगला विष्णु निवासी योगेश यादव पुत्र राजू यादव जिला जेल में निरुद्ध है। बुधवार दोपहर को उसका ससुर एत्माद्दौला के शागुन निवासी रामपूत पुत्र निरोत्तम और उसकी पत्नी उससे मुलाकात को आए थे। जेल प्रशासन के मुताबिक, मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग के बाद रामपूत को डीएफएमडी से गुजारा। तभी डीएफएमडी का सायरन बजने लगा। तब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें फल और सब्जी के साथ ही एक पालीथिन मिली। उसमें रामपूत के आईडी कार्ड के साथ ही कारतूस और खोखे मिले। दोनों कारतूस 12 बोर, जबकि सात खोखे 315 बोर के हैं।

जेल में सुरक्षा की खुली पोल
पंजाब में जेल से बंदियों को छुड़ाकर ले जाने की घटना के बाद यूपी की सभी जेलों में भी अलर्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद आगरा की जिला जेल में मुलाकाती के कारतूस सहित पकड़े जाने से सुरक्षा की पोल खुल गई है। बता दें, जिला जेल परिसर में प्रवेश के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रोड के गेट के पास बैरियर लगा है। यहां पुलिस बल तैनात रहता है। सवाल उठता है कि इसके बावजूद रामपूत बैग में कारतूस और खोखे लेकर कैसे पहुंच गया? यहां उसकी तलाशी हुई या नहीं?
विज्ञापन


जेल के अंदर हथियार की आशंका पर बैरकों की तलाशी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है। इसके बावजूद उसके पास खोेखे और कारतूस कहां से आए? सवाल है कि जेल में कारतूस ले जाने के पीछे कोई मकसद तो नहीं था? जेल के अंदर किसी तरह का हथियार भी हो सकता है। इस आशंका पर जेल अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी भी ली। हालांकि किसी तरह की वस्तु नहीं मिली।

मुठभेड़ मेें पकड़ा था बदमाश
27 दिसंबर, 2016 को थाना खंदौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने फीरोजाबाद के सुखवीर गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए थे। इनमें योगेश यादव भी शामिल था। बदमाशों ने फीरोजाबाद के पशु व्यापारी से खंदौली में अगस्त में दस लाख की लूट की थी। योगेश पर लूट, डकैती, जानलेवा हमला, 25 आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओें में थाना खंदौली और शाहगंज में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें