फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए बांग्लादेशियों से पूछताछ में कई खुलासे, नदी पार कर आए थे हिंदुस्तान, यह थी योजना

Wed, 29 May 2019 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन से पकड़े छह बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस की पूछताछ के बाद आरोपियों से पता चला है कि सीमा पर दलाल सक्रिय रहते हैं। वो 10-10 हजार रुपये में भारत की सीमा पार कराने का ठेका लेते हैं। इसके लिए सड़क मार्ग का नहीं, बल्कि नदी का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


दलाल तीन-तीन हजार रुपये नाव संचालकों को देते हैं। वो नाव के बीच में बनी जगह में लोगों को लिटा देते हैं। इसके बाद तिरपाल से ढक देते हैं। सामान आदि रखने के बाद नाव में कौन छिपा है, यह पता नहीं चल पाता था। रात दो से चार बजे के बीच सीमा पार करके दाखिल हो जाते हैं।

पूछताछ में इन अभियुक्तों ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए इन्होंने तार-बाड़ पार करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पाकिस्तान में मौजूद इनके सहयोगियों ने इलेक्ट्रिक टेस्टर से बिजली चेक कर प्रवेश करने को कहा था। इनके पास से चार टेस्टर भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

नाकाम होने पर बॉर्डर से लौटे

इस दौरान सभी बांग्लादेशी दलालों के संपर्क में थे, लेकिन दलालों के इंकार पर उन्हें वापस आना पड़ा। इसी बीच यूपी एटीएस को बांग्लादेशियों के बारे में जानकारी मिल गई थी। इन बांग्लादेशियों की अब सर्दियों में पाकिस्तान जाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। 

पकड़े गए बांग्लादेशियों के नाम हबीबुर्रहमान, जाकिर हुसैन, मोहम्मद काबिल, कमालुद्दीन, ताइजुल इस्लाम और लिटोन विश्वास है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, 9 सिमकार्ड, 6 आधार कार्ड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नंबर लिखी पर्चियां, रेलवे टिकट, मेमोरी कार्ड, टेस्टर और 37637 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान बार्डर तक क्यों गए?

एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर आगे की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी। इन बांग्लादेशियों से यह पता किया जाएगा कि वो भारत कब आए, आधार कार्ड और पासपोर्ट कैसे बनवाया, भारत में उनके सहायक कौन-कौन हैं और पाकिस्तान बार्डर तक क्यों गए? पाकिस्तान में इनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे?

आगरा में कई बार बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। सिकंदरा के रुनकता में एक बस्ती में बांग्लादेशी गाजी का परिवार पकड़ा गया था। वो कबाड़ का कारोबार कर रहा था। वहीं एत्माद्दौला क्षेत्र में भी एक महिला पकड़ी गई थी। वो नकली नोट खपा रही थी। इससे पहले भी सदर क्षेत्र के वेद नगर में बांग्लादेशी परिवार रहते थे। उनके धर्मांतरण का मामला सामने आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें