फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: गणतंत्र दिवस से पहले दो युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली थी भड़काऊ पोस्ट

Sat, 19 Jan 2019 03:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
युवक ने पिस्तौल लहराते हुए शेयर की तस्वीर - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
कासगंज में गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से शांति भंग करने की कोशिश में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को एसडीएम के यहां पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, बीते वर्ष 26 जनवरी को हुई घटना से सबक लेकर इस बार पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं शहर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर तमाम मैसेज वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। 

बीते दिनों भी सोशल मीडिया पर कुछ भड़काऊ पोस्ट और तस्वीरें सामने आईं। इस मामले में पुलिस ने दो युवक विशाल ठाकुर और अनुकल्प चौहान को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर भड़काऊ पोस्ट से शांति भंग करने का आरोप है। 
विज्ञापन

फेसबुक पर शेयर की फोटो

आरोपी विशाल ठाकुर ने फेसबुक पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें वो पिस्तौल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उसने लिखा है कि फिर आ रहा हूं...जय श्री राम...।

एसडीएम सुनील कुमार सिंह और सीओ गवेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि देशभक्ति की आड़ में सद्भाव खराब के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और फोटो वायरल करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

गौरतलब है कि बीते वर्ष 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हिंसा भड़क गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। शहर में कई स्थानों पर आगजनी की वारदात हुईं थीं। 
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

शहर में बेकाबू हुए हालातों पर बमुश्किल नियंत्रण पाया गया। ऐसे हालात फिर न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निरोधात्मक कार्रवाई कर अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने में जुटा है। 

जिले में अब तक 265 लोगों के खिलाफ तीन लाख से पांच लाख तक के मुचलकों पर पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। वहीं 26 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है।

वहीं गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए जोन में अलर्ट किया गया है। होटल और बाजारों में चेकिंग के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस तैनात रहेगी इससे किसी तरह के विवाद की स्थिति न हो। 

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संगठन के लोग आयोजन करते हैं। अवकाश होने की वजह से बाजारों में भीड़भाड़ रहती है। इस पर जोन में अलर्ट किया गया है। इसके तहत सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें