फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: साइकिल से ठेल टकराने पर बवाल, घर में घुसकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़

Tue, 29 Jan 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घर पर हमला करते दूसरे पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ग्राम कुतुकपुर चनौरा में चूड़ी की ठेल साइकिल से टकराने पर दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद मंगलवार को उग्र हो गया। इस झगडे़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ के साथ पथराव भी हुआ। 
विज्ञापन


एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे समाज के लोगों ने उनकी बस्ती पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर पथराव किया। घर के दरवाजे तोड़ दिए। एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया है।     
चनौरा निवासी छोटेलाल जाटव का बेटा सोनू (22) चूड़ी की ठेल लेकर सोमवार शाम आ रहा था। ठेल अजय की साइकिल से टकरा गई इस पर विवाद हो गया। इसके बाद अजय और छोटेलाल पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

महिलाओं को भी पीटा

घटना के बाद की तस्वीर
पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के साथ तहरीर ले ली थी। छोटेलाल का आरोप है मंगलवार सुबह बेटे के साथ उपचार कराने जा रहे थे इस दौरान अजय पक्ष के लोगों ने बाइक को रोककर पीटना शुरू कर दिया विरोध किया तो भीड़ हमलावर हो गई। 

आरोप है कि प्रधान के भाई के साथ करीब 50 से 60 लोग लाठी, डंडे लेकर आए। भीड़ ने फूलवती के मकान के किवाड़ तोड़ दिए और अंदर घुस गए। मकान में पुत्रवधू निशा व चंद्रकांता कमरों में बंद हो गई। घर में खड़ी बाइक को तोड़ दिया। 

छोटेलाल के घर पर भी हमला किया। अमर सिंह के घर का दरवाजा तोड़कर भीड़ छत पर पहुंच गई। 65 वर्षीय अमर सिंह को लाठी, डंडों से पीटा। उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई। बहू रजनी, गुड्डी देवी कमरों में बंद हो गईं। 

अमर सिंह की पौत्री ने जान बचाने को खुद को बक्से में बंद कर लिया। महिलाओं का आरोप है कि बुजुर्ग को नहीं पीटने के लिए हाथ-पैर जोड़े लेकिन किसी को नहीं बख्शा। ज्ञान सिंह, जाहर सिंह, मुन्नेश के मकानों के दरवाजों को तोड़ने के साथ मारपीट की गई।  
     
उधर अजय कुशवाह पक्ष के लोगों का कहना है कि छोटे लाल पक्ष के लोगों ने रामवीर, मुकेश व वंदना कुशवाह के घरों पर पथराव किया। मार्गश्री के हाथ में पत्थर लगने से चोट लग गई। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, एसओ थाना रामगढ़ कुलदीप सिंह, उत्तर रवींद्र दुबे, नगला सिंघी प्रदीप चतुर्वेदी, रसूलपुर तेजबहादुर चंदेल सहित काफी फोर्स पहुंच गया। 

पथराव और मारपीट में यह लोग घायल हुए       
मारपीट में छोटेलाल (45), बबिता देवी (42), सोनू (22),अमर सिंह (65), ज्ञान सिंह (50), संजू (24) और व दूसरे पक्ष के ओमवीर (40),रामवीर, अजय घायल हो गए।  
विज्ञापन

पुलिस फोर्स लगा होता तो भीड़ नहीं होती हमलावर 

गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। लेकिन सोमवार रात 12 बजे फोर्स के हटते ही सुबह भीड़ हमलावर हो गई। फोर्स बना रहता तो विवाद उग्र नहीं होता। ग्रामीणों में पुलिस के रवैये को लेकर गुस्सा दिखाई दिया।  

बसपा जिलाध्यक्ष वीरी सिंह, महासचिव श्योराज जीवन, रामवीर सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान गांव के हर घरों में जाकर पीड़ित परिवारों से भेंट की। बोले, पुलिस प्रशासन को निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए।  

चूड़ी की ठेल में साइकिल लगने से सोमवार शाम दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें तत्काल मुकदमा दर्ज करा दिया था। मंगलवार सुबह दोबारा से कुछ लोग हमलावर हो गए थे। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और कुछ को हिरासत में ले लिया। गांव में फोर्स को तैनात कर दिया है।  
संजय वर्मा, सीओ सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें