फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा पार्टी की डांसरों  से गैंगरेप में दो गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
पिस्टल और तमंचे के बल पर लूटी आबरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कागारौल  ग्राम दिगरौता के मजरा नगला बिरजा में मथुरा की आर्केस्ट्रा पार्टी की तीन डांसर युवतियों से गैंगरेप किए जाने के सनसनीखेज मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अज्ञात बताए गए 10 फरार हैं। एफआईआर में बताया गया है कि तीन आरोपियों ने युवतियों पर पिस्टल और तमंचे तान दिए थे। इसके बाद उन्हें कार में अगवा कर खेत में ले गए। वहां एक कमरे में दुराचार किया गया। पुलिस अभी तक अज्ञात आरोपियों में से किसी का नाम-पता तक मालूम नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

वारदात 25 जून की रात में हुई थी। इसकी रिपोर्ट 29 की रात थाना कागारौल में दर्ज कराई गई। मथुरा जिले के यमुनापार इलाके की पीड़ित युवतियों ने बताया कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही थी। इसके चलते खामोश थीं। रिश्तेदारों ने हिम्मत बंधाई। इसके बाद केस दर्ज कराने पहुंचीं। एक युवती की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में तीनों के साथ हुई घटना का ब्योरा है।
इसमें बताया गया है कि ग्राम नगला बिरजा में गांव के ही जितेन्द्र सिंह ने आर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया था। डांस प्रोग्राम के बाद जितेन्द्र सिंह से तय की गई रकम मांगी गई तो उसने तमंचा तान दिया। उसके गांव नगला जसोला निवासी साथी राज सिंह ने भी पिस्टल और एक अन्य ने कनपटी पर तमंचा तान दिया। कुल 12 लोग थे। वे उन्हें पास के चरी के खेत में ले गए। वहां एक कमरे में उनके साथ गैंगरेप किया। थाना प्रभारी ने बताया कि राज सिंह और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर 
- दो नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस
- पिस्टल और तमंचे के बल पर लूटी आबरू
- तीनों युवतियों को कार में डालकर ले गए थे
- खेत में बने कमरे में किया गया था दुराचार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें