फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने गए सोल व्यापारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 15 Mar 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना शाहगंज के वायु विहार में सोल व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वो तगादा करने गए थे। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस ने हादसे से मौत की बात कही है।
विज्ञापन


पुरानी गल्ला मंडी, किरावली निवासी रविंद्र कुमार (36) पुत्र प्रीतम सिंह सोल का व्यापार करते थे। वो बुधवार को तगादा करने क्षेत्र के फिरोज के साथ गए थे। रात तकरीबन आठ बजे फिरोज ने बताया कि रविंद्र हादसे में घायल हो गए हैं। 

उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रविंद्र ने लोहामंडी के एक कारोबारी से 60 हजार रुपये का तगादा किया। इसके बाद तीन और व्यापारियों से अपना पैसा लेने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही हादसा

उस वक्त फिरोज भी साथ था। जबकि फिरोज का कहना है कि वो तगादा करने के समय व्यापारी के साथ नहीं था। परिजनों का शक फिरोज पर है। रविंद्र के माथे, गर्दन में चोट का निशान और पैर में फैक्चर है। उनकी हत्या की आशंका है। 

इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है। मृतक की जेब में 54 हजार रुपये सुरक्षित मिले हैं। फिरोज ने भी बयान में बताया कि एक वाहन से टक्कर हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। 

बुझ गया घर का आखिरी चिराग

परिजनों ने बताया कि रविंद्र के चार भाई थे। बड़े भाई राकेश की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पप्पू की करंट लगने और प्रमोद की बीमारी से मौत हुई थी। अब रविंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वो परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। उनकी पत्नी रेनू, एक बेटा और तीन बेटी हैं। मां बीमार रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें