फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जेल की दीवार फांदकर भागे 3 बंदी, हेड वार्डन सहित 4 सस्पेंड

Tue, 02 Jan 2018 09:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जेल की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में भीषण कोहरे ने जिला ‌जेल की सुरक्षा तार तार कर दी। यहां से तीन बंदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। तीनों दो-तीन साल से जेल में बंद थे। मामले में प्रशासन ने जेल के हेड वार्डन सहित 4 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।  
विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात से ही घने कोहरे की शुरुआत मथुरा में हो गई थी। ऐसे में सोमवार को तड़के 2.30 बजे जिला जेल से चार बंदियों ने भागने की कोशिश की। 

इनमें से तीन बंदी भाग निकले। तीनों पुराने जेलर आवास की तरफ से दीवार फांदकर भागे। दीवारों पर इनके पैरों के निशान होने की बात भी पुलिस कह रही है। 
विज्ञापन


भागने वाले बंदियों के नाम वृंदावन के किशोरपुरा निवासी कलुआ उर्फ शेरा, आगरा के अछनेरा निवासी संजय और जलेसर के गांव हथौड़ा निवासी राहुल हैं। 
विज्ञापन

ग्वालियर का किला गेट निवासी राहुल भागने में असफल रहा। बताया गया है कि भागने वाले बंदी 2015 और 2016 से मथुरा की जिला जेल में निरुद्ध थे। 

इन पर गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में मुकदमा चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले जेल स्टाफ की लापरवाही मानते हुए जेल के हेड वार्डन और तीन अन्य वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। भागे हुए बंदियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें