फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खुफिया विभाग ने पकड़े तीन विदेशी नागरिक, पूछताछ में सामने आईं ये बातें

Mon, 17 Jun 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के राधाकुंड में बिना वीजा व बगैर किसी अनुमति के 18 साल से रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को खुफिया विभाग की टीम ने रविवार को पकड़ लिया। घंटों पूछताछ के बाद तीनों युवक भारत में रहने संबंधी अनुमति की कोई कागजात नहीं दिखा सके। 

विज्ञापन


खुफिया विभाग को सूचना मिली कि राधाकुंड में लंबे समय से कुछ विदेशी नागरिक बिना वीजा के किराये पर रह रहे हैं। इस पर एलआईयू और पुलिस ने यूक्रेन निवासी वाल्डीजेव ईगौर उर्फ ईशान, रूस निवासी फॉरसेव वासली उर्फ भक्ति प्रसाद व लताविया निवासी दामित्री पॉलुकस को पकड़ लिया। 

उनसे भारत में रहने की अनुमति से संबंधित कागजात मांगे। एक घंटे तक तीनों ने कोई वैद्य कागजात नहीं दिखाया। इस पर एलआईयू टीम तीनों को लेकर राधाकुंड चौकी आ गई। बताया गया कि तीनों विदेशी 18 साल से यहां रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़़े गए विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और उसके बाद वापस नहीं गए। एलआईयू के बीट इंचार्ज सोमदत्त शर्मा ने बताया कि दो घंटे पूछताछ में विदेशी नागरिकों ने कोई वैद्य कागजात नहीं दिखाया है। अभी और पूछताछ की जा रही है। 

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि पकड़े गए तीनों विदेशी नागरिक यहां अवैध रूप से रह रहे थे। उधर, सूत्रों का कहना है कि राधाकुंड में इस तरह से बड़ी संख्या में विदेशी लोग रह रहे हैं। गोवर्धन घूमने के लिए आए और फिर गए ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें