हरीपर्वत के एक मोहल्ले से किशोरी के अपहरण की घटना से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। उसे पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक घर से उठाकर ले गया। इससे गुस्से में आए सैंकड़ों लोग जमा हो गए। तनाव के चलते पुलिस तैनात की गई। इसकेबाद ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके मुताबिक युवक किशोरी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उससे छेड़छाड़ करता था। उसे दो बार पकडा़ भी गया। एक बार उसकी दादी ने माफी मांगकर उसे बचा लिया। दूसरी बार उसके दादा आ गए। लेकिन उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। मंगलवार को तो हद ही कर दी। किशोरी के घर के सामने स्कूटर लेकर खड़ा हो गया। जैसे ही वह निकली, उसे लेकर भाग गया। उसके चिल्लाने की आवाज पर लोग आ गए। वहंा तनाव फैल गया। उसके खिलाफ किशोरी केपिता ने केस दर्ज करा दिया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर उसे ढूंढ निकाला। किशोरी बरामद कर ली गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उससे पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तित कराकर उससे शादी करना चाहता था ।