फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे से किशोरी को कार में डाल ले गए

Mon, 22 Jun 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 लॉयर्स कालोनी में कार सवार तीन युवक दुस्साहसिक ढंग से घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी को जबरन कार में डालकर ले गए। लड़की के पिता ने शोर मचाया। इस पर कालोनीवासियों ने कार का पीछा किया और कार को घेर लिया। एक अपहर्ता को दबोचकर जमकर पीटा, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

न्यू आगरा स्थित लायर्स कालोनी निवासी राजकिशोर (बदला नाम) शाम साढ़े सात बजे बालकनी में खड़े थे, जबकि उनकी 14 साल की बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी मारुति 800 कार में सवार तीन युवक आए। एक युवक कार से उतरा और बेटी को जबरन खींचकर कार में डाल लिया। ये देखकर वह सकते में आ गए। उन्होंने शोर मचाया। इस पर कालोनी के लोगों ने मोटरसाइकिलों से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। तकरीबन आधा किलोमीटर दूर जाकर कालोनीवासियों ने कार को घेरा तो दो युवक भाग निकले, जबकि एक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। पूछताछ में उसने अपना नाम खंदारी निवासी सलमान कुरैशी बताया, जबकि अपने भागे हुए साथी का नाम रिजवान कुरैशी बताया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कार में आरोपियों ने हद दरजे की बदसलूकी की। घटना को लेकर कालोनी के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें