फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदार कैदियों के फल-सब्जी चोरी कर रहे बंदीरक्षक

Fri, 01 Jul 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षकों की क्लास लगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के बंदीरक्षकों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। रोजेदार कैदियों के लिए लाए जा रहे फल और सब्जियों की चोरी की जा रही है। इसका पता कैदियों के परिवारीजनों की शिकायत से चला। जांच में शिकायत सही पाई गई। रोजाना कई कुंतल फल-सब्जी चोरी किए जा रहे हैं। इस पर जेल अधीक्षक ने बंदीरक्षकों की जमकर क्लास लगाई है।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान में रोजेदार कैदियों के लिए उनके परिवारीजन फल और सब्जियां लेकर पहुंच रहे हैं। नियमानुसार, इन्हें अधिकारियों को दिखाने के बाद कैदियों को दिया जाना चाहिए। लेकिन बंदीरक्षक बीच में ही खेल कर रहे हैं। पांच किलो सेब में से कैदी तक दो किलो ही पहुंच रहे हैं। अमरूद की पेटी गायब कर दी जाती है और कैदी को पॉलीबैग में एक किलो अमरूद पहुंचा दिए जाते हैं। टमाटर, अदरक और नींबू भी चोरी किए जा रहे हैं।
जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने गुुरुवार को संतरी ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों और बंदी रक्षकों की जमकर क्लास लगाई। कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सब्जियां बेच रहा बंदीरक्षक 
आगरा। जेल के ही एक सिपाही ने आईजी जेल को शिकायत की है कि एक बंदीरक्षक बगैर किसी अनुमति के कैदियों को सब्जियां बेच रहा है। उसका साथ जेल के और भी लोग दे रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि गेट पर चेकिंग के दौरान सब्जी से भरा आटो पकड़ा भी गया है। इसकी रजिस्टर में एंट्री कराई गई है। जेल सूत्रों ने बताया कि इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें