फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से किया वार, गहराई तक काटा गला

Thu, 21 Jan 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनेक सिंह सिकरवार का कातिल उनके साथ ही होंडा सिटी कार में बैठा था। वे ड्राइविंग सीट पर थे। कातिल उनके ठीक पीछे था। धारदार हथियार से गहराई तक गला काटा। जहां भी लगा, वहीं गहरा घाव किया। कातिल ने गले की हड्डी तक काट डाली। पुलिस ने यह अनुमान मौका ए वारदात के मुआयने और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर लगाया है।
विज्ञापन

सिकरवार की लाश ड्राइविंग सीट पर मिली। उन्होंने सीट बेल्ट भी लगा रखी थी। कातिल के पीछे वाली सीट पर बैठा होने का अनुमान दो वजहों से लगाया गया है। एक तो गले पर मिला निशान। अगर कातिल बराबर वाली सीट पर होता तो निशान साइड में होता।
दूसरा, खून भी ड्राइविंग सीट के अलावा इसके ठीक पीछे ज्यादा मिला है। इससे माना जा रहा है कि कातिल ने पीछे से ही हाथ आगे लगाकर गला काटा। पुलिस यह भी मान रही है कि हत्यारा अकेला था। अगर एक से ज्यादा होते तो संघर्ष की नौबत न आती। एक हाथ पकड़ता, दूसरा गला काट देता।
विज्ञापन

पुलिस का यह भी अनुमान है कि इस तरह गला वही काट सकता है, जो पहले भी कई गले काट चुका हो। पुलिस को यह भी शक है कि कहीं हत्या करने वाला शख्स जानवर काटने में एक्सपर्ट तो नहीं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शॉक एंड हेमरेज बताई गई है।
आला कत्ल साथ ले गया हत्यारा
पुलिस को कार में न आला कत्ल मिला और न ही सिकरवार का मोबाइल फोन। कातिल इन्हें अपने साथ ले गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार में पीले रंग का एक लाइटर मिला है। इसके बारे में मालूम किया जा रहा है कि  यह किसका है?
मौत का समय स्पष्ट नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुमान है कि मौत का समय 11 से 12 बजे का रहा। इसमें तीन घंटे प्लस माइनस भी रहता है, मतलब तीन घंटे पहले या तीन घंटे बाद में। इसके चलते मौत के समय का सही अंदाजा मुश्किल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें