फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तालीम ले चुका है लश्कर का ये आतंकी, एक-एक लिंक खोज रही एटीएस

Sun, 23 Jul 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लखनऊ में पेशी पर लाया गया सलीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में 2008 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए फिदायिन हमले में शामिल आतंकी सलीम खान का आगरा कनेक्‍शन सामने आया है। ये पता लगते ही यूपी एटीएस ने पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है सलीम ने पहली तालीम आगरा में ही ली थी। उस स्कूल का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वहीं यहां उसके संपर्क वालों भी तलाश में एटीएस जुट गई है।  
विज्ञापन


बता दें संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पण से मुंबई में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ एटीएस सलीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी उसके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। 

फतेहपुर के बंदीपुरा में हथिगवां निवासी आतंकी सलीम ने 2007 में पाक के कब्जे वाले कश्मीर में लश्कर के कैंप में ट्रेनिंग ली थी। एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि आतंकी का पिता मुकीम खान सन 1975 में मजदूरी के लिए आगरा आया था। उसने हरीपर्वत के पीर कल्याणी में किराये पर कमरा लिया था। 
विज्ञापन


एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में नौकरी की थी। यहां पर रहकर सलीम ने मोती लाल नेहरू रोड स्थित मुफीद ए आम इंटर कालेज में पांचवीं तक की पढ़ाई की थी। 1977 में परिवार मुंबई चला गया। इसकी जानकारी पर एटीएस आगरा को सक्रिय कर दिया गया है। 

अब आगरा एटीएस आतंकी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कालेज का रिकार्ड चेक करने की तैयारी में है। कालेज से सलीम के बारे में सभी जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा उसके पिता जिस फैक्ट्री में काम करते थे, उसके बारे में भी पता किया जा रहा है। तस्दीक की जा रही है कि सलीम ने जो कुछ बताया है वह कितना सही है। 
विज्ञापन

खंगाली जा रही काल डिटेल

आतंकी सलीम खान
सलीम की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उसने आगरा में किसी परिचित या दोस्त से फोन पर बात की या नहीं। इसकी जानकारी के लिए सीडीआर निकलवाई जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि हाल में वह किसी के संपर्क में तो नहीं था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें