फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्केश्वर में बहू से परेशान सास ने दी जान

Thu, 15 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्केश्वर के लोहिया नगर में बुधवार तड़के सिपाही योगेश कुमार की पत्नी सुधा (48) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सुधा को उसकी पुत्रवधू ने जेल भिजवाने की धमकी दी थी। बहू से घरेलू हिंसा और हर्जाने का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। इससे तनाव में आकर सुधा ने यह कदम उठाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


लोहिया नगर निवासी योगेश कुमार फीरोजाबाद के थाना मटसेना में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा धीरज दिव्यांग है। उसकी शादी 15 फरवरी 2015 को क्षेत्र के ही रहने वाले टीकम सिंह की बेटी नीलम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू ने कलह शुरू कर दी। वह 50 हजार रुपये की मांग करने लगी।

तीन माह ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई। फिर लौटकर नहीं आई। उसे कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद घरेलू हिंसा और हर्जाने का वाद दायर कर दिया। इसमें सास सुधा सहित अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला थाने में सुनवाई के दौरान कई बार समझौते के प्रयास हुए। मंगलवार शाम सुधा सब्जी लेने मंडी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान बहू और उसके परिवारीजन मिल गए। उन्होंने गालीगलौज की और झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। विरोध पर मारपीट करके चले गए। सुधा रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी धीरज को दी। बेटे ने पिता को फोन पर बताया।

बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे सुधा सीढ़ी में लगी रेलिंग से साड़ी से बनाए फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उन्हें एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत बताया। 

बीमारी से भी परेशान थी सुधा
एसओ न्यू आगरा का कहना है कि परिवारीजनों ने अपनी बहू और उसके घरवालों पर उत्पीड़न, धमकी देने का आरोप लगाया है। मोहल्ले में भी इसकी जांच की गई। यह बात भी सामने आई है कि हाल ही में सुधा का रसौली का आपरेशन हुआ था। इसके बावजूद उसकी तबियत खराब रहती थी। यह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें