फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए छात्र बना लुटेरा

Mon, 18 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट फोन के लिए दसवीं के छात्र ने आवास विकास कालोनी में दोस्त के साथ मिलकर मोबाइल लूट लिया। लोगों के पीछा करने पर उनकी बाइक सेंट्रल पार्क की दीवार से टकरा गई। दोनों गंभीर घायल हो गए। लोगों ने उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे किशोर गृह भेज दिया गया। दूसरे आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है। आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह निवासी बलवीर सिंह और उनकी बेटी सोनू कैला देवी चौराहे से सेंट्रल पार्क की ओर आ रहे थे। सोनू के पास महंगा मोबाइल था। वह किसी से बात कर रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने मोबाइल लूट लिया। उनके शोर मचाने पर कुछ बाइक सवार लोगों ने लुटेरों का पीछा किया। सेंट्रल पार्क के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पार्क की दीवार से जा टकराई। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह जगदीशपुरा क्षेत्र के हैं। उनमें से एक 16 साल का है, जबकि उसका साथी बालिग है। वह किशोर के घर में किराये पर रहता है। किशोर ने इसी साल नौंवी की परीक्षा पास की है। दोस्त के पास टच स्क्रीन मोबाइल है। किशोर भी अपने पिता से ऐसा ही मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था लेकिन पिता ने मोबाइल बाद में दिलाने की बात कही थी। पिता ने शनिवार को बैग और किताब दिला दी। मगर, किशोर पढ़ाई करने के बजाए दोस्त के साथ मोबाइल लूटने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें