फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद लेने को मची भगदड़, बच्ची की मौत, 10 घायल

Wed, 19 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मोहल्ला खेड़ा स्थित कन्हई महाराज की बगीची में भंडारे के दौरान मची भगदड़ के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा स्थित कन्ही महाराज की बगीची में खेड़ा मोहल्ला के लोगों ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया गया था। कथा के समापन के साथ ही बुधवार को भंडारे का आयोजन था। भंडारे में आसपास के लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए करीब छह सौ लोग आए थे। आयोजन स्थल पर एक लोहे का बड़ा गेट लगा हुआ था। 

इसमें एक छोटा गेट भी था। इसी बीच महिलाएं बच्चे और पुरुष छोटे गेट के सहारे पंगत बैठाने के लिए आगे जाने लगे। पहले बैठने को लेकर भीड़ में भगदड़ मच गई। इसके बीच खेड़ा मोहल्ले की सागर कालोनी निवासी अंजली (7), अंजली की मां चंपा (45), अंजली का भाई अंकित (8), करिश्मा (16), किरन (35), दीपक(12), मालती देवी (45), शिवानी (16), जरीना (35), संगीता (छह), गिरिजा (37) गिर पड़े और भीड़ उनके ऊपर से गुजरती रही। 
विज्ञापन


हादसा होते ही भंडारे के आयोजन में अफरातफरी मच गई। आयोजक और पीड़ितों के परिवारीजन पीड़ितों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सक द्वारा अंजली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें