फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच बुरी बला, पर लोग मानते नहीं

Fri, 11 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/आशीष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ठगी के एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। एक किस्म का फ्रॉड पकड़ा जाता है तो ठग दूसरी तरकीब लेकर आ जाते हैं। लालच का जाल फेंकते हैं और शार्ट कट कमाई के चक्कर में लोग फंस जाते है।
विज्ञापन

किसने सोचा था कि कोई मोतियों की माला बनवाकर ठगी कर देगा, लेकिन क्या पता कोई और भी ठग इसी समय अपना जाल बिछाए शहर में बैठा हो। लोगों की आंखें तो तभी खुलती हैं, जब ठग शहर छोड़कर फरार हो जाता है। ईएमआई फ्री कार कंपनी ने भी सैकड़ों को चूना लगाया। लेकिन लोग तभी जागे, जब चेक बाउंस हो गए और कंपनी के दफ्तर पर ताला लग गया। कई ठग मोबाइल और ई-मेल पर ऑफर देकर ठग रहे हैं। इनके झांसे में भी लोग आ जाते हैं।
पैसा वापस नहीं मिलता
भले ही पुलिस ठगी का केस दर्ज कर ले, चाहे ठग पकड़ भी लिया जाए, लेकिन जो एक बार शिकार बन गया, उसे उसका पैसा वापस नहीं मिलता। शैलेंद्र अग्रवाल जेल में है, लेकिन उसके पीड़ितों को पुलिस एक रुपया भी नहीं दिलवा पाई। इसी तरह कई ठग जेल जा चुके, लेकिन रिकवरी एक से भी नहीं हुई। ईएमआई फ्री कंपनी के खिलाफ हंगामा खूब हुआ, लेकिन लोगों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे कैसे ठग
- जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल ने 35 फीसदी सालाना ब्याज का लालच देकर करोड़ों ठगे।
- ईएमआई फ्री कार दिलाने का लालच देकर दो कंपनी करोड़ों लेकर भाग गईं।
- शाहगंज में सराफ ने सोने पर ब्याज देकर 10 करोड़ रुपये की ठगी की।
- मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाला अभी सक्रिय।
- सोने की ईंट सस्ते में बेचने वाले शातिरों ने करोड़ों रुपये ठगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें