फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के विवाद में छोटे भाई को मारी गोली

Sat, 20 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर अवधेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 मेें मकान के विवाद में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्टर अवधेश शर्मा (35) पुत्र रामनाथ शर्मा को घर में गोली मार दी गई। आरोप बड़े भाई राकेश पर लगा है। गोली मारने के बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव सरेंधी, जगनेर निवासी रामनाथ शर्मा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राकेश अर्जुन नगर में रहता है, जबकि छोटा बेटा अवधेश सेक्टर 13 स्थित मकान में। बकौल अवधेश पिता ने दोनों मकानों को दोनों बेटों में आधा-आधा बांट दिया है। इसके लिए मकानों के बीच में दीवार खड़ी करवा दी है।

राकेश की सैंया और अवधेश की फतेहपुर सीकरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। रामनाथ बड़े बेटे के साथ रहते हैं। अवधेश का आरोप है कि बड़ा भाई दोनों मकान पर कब्जा करना चाहता है। शनिवार सुबह 11:15 बजे वह मकान पर आया। अपने हिस्से में बनी दुकान को खोलकर अंदर आ गया।
विज्ञापन


उस वक्त अवधेश घर की गैलरी में नहा रहा था। गैलरी की दीवार टूटी हुई है। यहीं से राकेश ने गोली चला दी जो अवधेश के कंधे में जा लगी। अवधेश की पत्नी शकुंतला आ गई। उसने राकेश को पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें ईंट फेंक कर मार दी। वह बाइक छोड़कर भाग निकला।

जानकारी पर सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोेक कुमार सिकंदरा थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। अवधेश को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि राकेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अवधेश ने बताया कि भाई दुकान पर आकर एक दिन पहले धमकी देकर गया था। गोली चलने से अवधेश के तीन बच्चे मोहिनी, नितेश और शुभम सहम गए। अवधेश की पत्नी शकुंतला और राकेश की पत्नी उर्मिला सगी बहन हैं।

 शांति भंग में की थी कार्रवाई
राकेश और अवधेश में दो महीने पहले भी विवाद हुआ था। थाना सिकंदरा पर दोनों पक्ष पहुंचे थे। मगर, समझौता नहीं होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें