फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र के परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार

Fri, 23 Oct 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की जालसाजी में नितेंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अब शैलेंद्र के परिवार के बाकी सदस्यों को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है। छह महीने से तो पुलिस इन्हें बचाने में लगी थी, लेकिन अब कहानी थोड़ी सी बदल गई है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस का रवैया ज्यादा नहीं बदला है लेकिन जालसाजी के शिकार लोग प्रशासन से लेकर शासन तक  पर दबाव बना रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि दीपावली के बाद शैलेंद्र अग्रवाल के दूसरे भाई जितेंद्र अग्रवाल पर पुलिस कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश भर में चर्चित इस प्रकरण में पुलिस का रवैया शुरू से ही टलमटोल वाला रहा है।
जब शैलेंद्र की पहुंच भारी पड़ती है तो अफसर उसे बचाने में लग जाते हैं। और जब पीड़ितों का पलड़ा भारी होता है तो उसे नानी याद दिला देते हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। उस पर गैंगेस्टर एक्ट भी लग चुका है। उसके साथ ही उसके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी नामजद हैं। लेकिन इन पर कार्रवाई का नंबर अभी तक नहीं आया था।
विज्ञापन

अब बुधवार को उसके भाई नितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फिर से खामोश हो गई है। लेकिन इस बार पीड़ित लोग पूरा जोर लगा रहे हैं। इतना दबाव बना दिया है कि अधिकारी टेंशन में आ गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शैलेंद्र परिवार के बाकी नामजद आरोपियों को दिवाली तक ही मोहलत दी गई है।
पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि  दीपावली के तुरंत बाद जितेंद्र की गिरफ्तारी की जा सकती है। नामजद आरोपियों में उसकेअलावा शैलेंद्र की पत्नी वंदना, पिता मुरारी लाल,  रिश्तेदार सतीश अग्रवाल, बनवारी लाल और रवि अग्रवाल भी शामिल हैं।
अभी तक गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र, उसका मैनेजर रोहन, ड्राइवर अमित और भाई नितेंद्र हैं। जिस फर्म एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के नाम पर शैलेंद्र ने 36 फीसदी सालाना ब्याज का लालच देकर जालसाजी की, उसमें उसके अलावा उसके पिता और भाई भी डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें