फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा सख्त, पुलिस के बाद पीएसी भी तैनात

Sun, 20 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय ‌‌हिंदी संस्‍थ्‍ाान - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‘बीफ पार्टी’ प्रकरण और हिंदूवादी संगठनों के आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती से छावनी सा नजगारा है। फोर्स मुख्य परिसर ही नहीं चारो हास्टलों पर तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही बीफ पार्टी के फोटो वायरल हुए, प्रशासन हरकत में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स रात करीब एक बजे केएचएस पहुंचे और हास्टल की तलाशी ली पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। सुबह होते ही विहिप-बरंग दल आदि के विरोध प्रदर्शन से हालात तनावपूर्ण हो गए। खबर मिलते ही एसपी सिटी सुशील घुले थाना हरीपर्वत व न्यू आगरा की फोर्स के साथ पहुंच गए। पीएसी भी बुला गई।  

खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्था में बीफ पार्टी जैसी घटना की खबर की मिलते ही स्थानीय से लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तक के कान खड़े हो गए हैं। उन्होंने सुबह से ही वहां डेरा डाल दिया। सिपाही से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारी डटे रहे। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।  
विज्ञापन


स्टूडेंट हास्टलों में नजरबंद
केंद्रीय हिंदी संस्थान के हास्टलों में नजरबंदी जैसे हालात हैं। किसी अंत:वासी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। कुलसचिव डा. चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि अधिकांश छात्र से छुट्टी पर हैं लेकिन जो छात्र और छात्राएं हास्टल में हैं भी उन्हें सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है।

सबने मुंह पर जड़ लिए ताले
केएचएस के छात्रों के मुंह पर ताले गए हैं। कोई छात्र परिसर में मिल भी गया तो वह मीडिया से बात करने को तैयार नहीं होता। इस प्रकरण से छात्र सहमे हुए हैं। कर्मचारी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। किसी को भी मीडिया कर्मियों को से किसी को बात करने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें