फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नंबर कम आने पर नौवीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कक्षा नौ की परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा ने खुद को आग लगा ली। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला रहचटी निवासी छात्रा अचानक आग लगने से झुलस गई। परिजनों का कहना है बहनों में विवाद हुआ है इसके चलते छात्रा ने आग लगा ली। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

शिकोहाबाद के मोहल्ला रहचटी निवासी प्रेमलता उर्फ बच्चू (15) बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। रविवार दोपहर रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक लपटों से घिर गई। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में चल रहा है इलाज

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया छात्रा 90 प्रतिशत झुलस चुकी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। 
 
छात्रा के साथ आए परिजनों ने बताया कि बहनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने रसोई में जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। हालांकि जिला अस्पताल में छात्रा ने पुलिस को कुछ और ही बयान दिया है। 

इस संबंध सीओ अजय कुमार ने बताया कि छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि कक्षा नौ की परीक्षा में उसके नंबर कम आए थे। इसी वजह से क्षुब्ध होकर उसने आग लगा ली। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें