फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास सराफ से जेवरात लूटे

Sat, 10 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
विज्ञापन
सराफ कृष्ण कुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहगंज के केदार नगर में पुलिसचौकी के पास शुक्रवार शाम छह बजे बाइकर्स गैंग ने सराफ कृष्ण कुमार अग्रवाल से 1.20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। सराफ के विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए। घायल सराफ को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ लोहामंडी और थाना शाहगंज पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

केदार नगर निवासी सराफ कृष्ण कुमार अग्रवाल का बोदला में सिकंदरा रोड पर भगवती ज्वैलर्स है। शाम छह बजे वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। उन्होंने स्कूटर के पायेदान पर जेवरात से भरा थैला रखा था। थैले में दो किलोग्राम चांदी के जेवरात (कीमत तकरीबन 80 हजार), 40 हजार के सोने के जेवरात और दस हजार रुपये थे। केदार नगर में बिजली घर स्थित पुलिस चौकी के पास पीछे से एक अपाचे पर तीन बदमाश आ गए। उन्होंने स्कूटर में टक्कर मारकर सराफ को सड़क पर गिरा लिया। कृष्ण कुमार कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक बदमाश उनसे थैला लूटने लगा। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने सराफ के सिर पर तमंचे से कई प्रहार कर दिया। इससे कृष्ण कुमार गिर पड़े। बदमाशों ने उन्हें इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर में बदमाश वापस गाड़ी मोड़कर थैला लूटने के बाद फरार हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। व्यवसायी विनय बंसल घायल सराफ को राम नगर पुलिया स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। सूचना पर सीओ लोहामंडी और इंस्पेक्टर शाहगंज फोर्स के साथ आए। बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफ से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बाक्स

चौकी पर ताला, भगवान भरोसे सुरक्षा
केदार नगर में सर्विसमैन से लेकर व्यवसायी तक रहते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। कई साल पहले केदार नगर पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया। मगर, यहां पर पुलिस कभी नहीं मिलती। कालोनी के लोगों का आरोप है कि चौकी पर हर समय लाता लटका रहता है। पुलिस कर्मी कभी नजर नहीं आते। सिपाही भी तैनात नहीं है। कालोनी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। व्यवसायी विनय बंसल का कहना था कि कालोनी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। पुलिस गश्त भी न के बराबर होती है।
विज्ञापन

दुकान से ही पीछा करते आए थे बदमाश
केदार नगर में बदमाशों ने जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया वहां से चौकी चंद कदम की दूरी पर है। वहीं बिजली घर भी बना हुआ है। मगर, सर्दी होने की वजह से इस रास्ते पर सुनसान हो गया। कृष्ण कुमार का घर भी चंद कदम की दूरी पर है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश दुकान से पीछा करते आए होंगे। सराफ को घर के पास मौका पाकर लूट लिया। सराफ ने बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे खोल रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें