फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या, रक्तरंजित शव देख परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Jun 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। उसे चाकू से गोद गया है। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई, जब उन्होंने घेर में उसका रक्तरंजित शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

   
फरह के गांव झुडावई निवासी 60 वर्षीय दिलीप गुरुवार रात को अपने नोहरे (घेर) में सोए थे। रात को किसी ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। सुबह परिजन जब घेर में पहुंचे, तो दिलीप का रक्तरंजित शव देखकर सन्न रह गए। परिवार में चीख पुकार मच गई। 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। इसके बाद शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें