फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद नर्सिंग होम में हंगामा

Thu, 23 Jul 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर स्थित गीता केयर सेंटर में तीन साल के बालक कुनाल की आपरेशन के बाद मौत होने पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। डाक्टर पर गलत आपरेशन करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी बंटी के तीन साल के बेटे कुनाल को कमला नगर स्थित गीता केयर सेंटर में डा. विक्रम अग्रवाल को दिखाया गया था। उन्होंने चेकअप के बाद बच्चे की आंतों के माइनर आपरेशन की बात कही। इस पर घरवालों ने कुनाल को मंगलवार की सुबह 11 बजे भर्ती कराया। शाम चार बजे बच्चे की आंतों का आपरेशन किया गया। इसके बाद उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। रात तकरीबन तीन बजे बच्चे की हालत बिगड़ गई। सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। इस पर कुनाल के घरवालों ने गलत आपरेशन करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिवारीजनों ने स्टाफ के साथ हाथापाई कर दी। घरवालों का कहना था कि गलत आपरेशन के चलते बच्चे की जान चली गई। हंगामा बढ़ने पर न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुनाल के पिता ने थाने में डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में डा. विक्रम अग्रवाल का कहना है कि बच्चे को पैदाइशी आंतों की बीमारी थी। इस बीमारी में आंतें छाती में चली जाती हैं। उसका आपरेशन बिल्कुल ठीक  हुआ था। वेंटीलेटर पर रखने के बाद वह नार्मल हो गया था। इसके बाद तीन बजे करीब उसकी हालत दोबारा बिगड़ी थी।  काफी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। उसके घरवालों के आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें