फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र अग्रवाल पर दर्ज हुआ 35 वां केस

Thu, 23 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल पर एक के बाद एक दर्ज कराए जा रहे मुकदमों की संख्या बुधवार को 35 पर पहुंच गई। इस बार दर्ज कराए गए केस में भी उसके पिता मुरारी लाल, पत्नी वन्दना अग्रवाल और नौकर रोहन को आरोपी बनाया गया है। इन पर धोखाधड़ी से 9.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक कॉलोनी, जयपुर  हाउस के अतुल गर्ग ने थाना शाहगंज में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि शैलेंद्र ने उसे आलू में निवेश पर रकम 1.5 गुना करने का लालच दिया। उसने उसे एक बार में पांच लाख और दूसरी में4.40 लाख रुपये दिए। इसके बदले उसने डेढ़ गुना के हिसाब से 14 लाख 10 हजार रुपये का चेक एक साल आगे की तारीख का दिया।

मार्च 2013 में समय अवधि पूरा होने पर उसने कहा कि कुछ दिन रुक जाओ, खाते में पैसे नहीं है। तब से टालता रहा और जेल जाने से कुछ दिन पहले 50 हजार का भुगतान किया। गौरतलब है कि शैलेंद्र के खिलाफ दर्ज ज्यादातर मुकदमे इसी तरह के हैं। वह आलू में निवेश पर 35 फीसदी ब्याज देने का लालच देता था।
विज्ञापन

उसके झांसे में आने वाले लोगों को लगता था कि तीन साल से कम में रकम दोगुनी हो जाएगी। इस चक्कर में उसे करोडो़ं रूपये मिल गए और वह सब हड़प गया। पुलिस उससे एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाई है।

लंबे समय तक जेल में रहेगा जालसाज
शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ जिस तरह एक केबाद एक केस दर्ज होते जा रहे हैं, उससे उसे लंबे समय तक जेल में ही रहना होगा। उसने एक केस में जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दी है। इस पर सुनवाई के लिए तारीख लगी है। इसके अलावा उस पर 34 केस और दर्ज हो चुके हैं। अभी यह सिलसिला थमने के आसार नहीं दिख रहे। उसकी जालसाजी के शिकार 50 लोग बताए जा रहे हैं। ये सभी केस दर्ज कराने की तैयारी में है।

जमानत याचिका खारिज
शैलेंद्र अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। सतीश कुमार जैन की ओर से थाना रकाबगंज में उसके खिलाफ दर्ज 36.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में उसने याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि उसके खिलाफ इस तरह के 31 अन्य केस द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें