फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस प्रचारक और कार्यवाह से अभद्रता, जीप में डालकर थाने ले गई पुलिस

Fri, 15 Sep 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में संघ प्रचारक और सह जिला कार्यवाह से पुलिस ने अभद्रता कर दी। धक्का मारकर उन्हें पुलिस जीप में डाल लिया। इसके विरोध में आक्रोशित संघ कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में एसएसपी से शिकायत की गई। उनके आदेश पर इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि घटना बुधवार की शाम छह बजे की है। आरएसएस के तहसील प्रचारक मुनेश सिंह, सह जिला कार्यवाह ब्रजेश सिंह, खंड कार्यवाह दिगंबर सिंह गुलिस्तां पार्किंग के समीप बाइक के साथ खडे़ थे। तभी दो बाइकों पर पीछे से आए कस्बा के युवकों ने टक्कर मार दी। 

इससे प्रचारक और कार्यवाह के चोटें आ गईं। उन्होंने बाइक सवारों को पकड़कर एक-दो थप्पड़ लगा दिए। तब तक पार्किंग में तैनात सिपाही भूपेंद्र सिंह ने आकर प्रचारक का कालर पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। इसके साथ ही बाइक सवारों को भगा दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दरोगा ने जीप में डाला और ले गया

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
संघ के लोगों ने अपना परिचय दिया तो भी सिपाही ने गालीगलौज करते हुए दरोगा संजीव दुबे को मौके पर बुला लिया। संजीव दुबे ने भी बिना कोई जानकारी किए संघ के नेताओं को धकियाते हुए जीप में डाल लिया और थाने ले गए। घटना की जानकारी होते ही अन्य पदाधिकारी थाने पहुंच गए। आरोप है कि संजीव दुबे ने कार्यकर्ता रंजीत सोलंकी और जिला शारीरिक प्रमुख अभिषेक फौजदार से भी अभद्रता की। 

बाद में विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, जिला कार्यवाह संतोष खिरवार, सांसद चौधरी बाबूलाल आदि भी मौके पर पहुंच गए। तब जिला कार्यवाह संतोष खिरवार की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने आगरा जाकर घटना की जानकारी एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे को दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें