फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर जा रहा था पट्रोल पंप कर्मचारी, रास्ते में आ गई ये आफत

Sat, 06 Jan 2018 09:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर शाहदरा चुंगी के पास शनिवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से स्कूटर लूट लिया। कर्मचारी की पिटाई भी की। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छलेसर, एत्मादपुर निवासी किशन सिंह छलेसर स्थित राज आटो मोबाइल पंप पर कार्य करते हैं। पंप मालिक विजय नगर कालोनी में रहते हैं। किशन सिंह रोजाना मालिक के घर पर भी काम करने जाते हैं।

शनिवार सुबह दस बजे वो मालिक के पास जा रहे थे। शाहदरा चुंगी के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने किशन के स्कूटर में टक्कर मार दी। वह गिर पड़े। एक बदमाश ने स्कूटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पहुंची पुलिस

किशन ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसके बाद रामबाग की ओर स्कूटर लूटकर भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका। सूचना पर थाना एत्माद्दौला और एत्मादपुर पुलिस पहुंची। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का था। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें