फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर घर में घुसे बदमाश, मोहल्ले वालों ने घेरा तो फायरिंग कर भागे

Wed, 10 Jan 2018 08:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
आगरा के फाउंड्री नगर स्थित गोकुल नगर में मंगलवार रात तीन बजे हथियारबंद सात बदमाशों ने एक पशु बाड़े पर धावा बोल दिया। उन्होंने पुलिस बोलकर तलाशी ली। पशुपालक और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। महिला से गहने लूट लिए और चार भैंस खोल ली। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों के घेराबंदी करने पर पथराव और फायरिंग कर भाग गए।
विज्ञापन


गोकुल नगर, एत्माद्दौला में महावीर मिश्रा का दूध का कारोबार है। घर के बाहर ही उनका बाड़ा है। वह बाड़े में बनी झोपड़ी में पत्नी चंद्रवती के साथ रहते हैं। मंगलवार रात को 6-7 हथियारबंद बदमाश आ धमके। चंद्रवती ने बताया कि बदमाशों ने आते ही कहा कि पुलिस वाले हैं। 

दीवान जी को तलाशी लेनी है। यहां पर तमंचा छिपाकर रखा गया है। सभी ने खाकी जर्सी पहन रखी थी। बदमाशों ने पति-पत्नी के हाथ बांध दिए। चंद्रवती के शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उसके मुंह कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


उसकी सोने की लौंग उतार ली और टार्च भी छीन ली। दो बदमाश उन पर हथियार ताने रहे। चार बदमाशों ने चार भैंस खोल लीं। एक गोदाम के पास खड़ी मेटाडोर में भैंस लादने लगे। जब महावीर और चंद्रवती ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

तब आई पुलिस

उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक फायर भी कर दिया। मगर, भैंस नहीं ले जा सके। लोगों के घेरने पर मेटाडोर से भाग गए। बुधवार तड़के पांच बजे पुलिस पहुंची। बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। 

तड़के 4:30 बजे महावीर ने सौ नंबर पर काल किया। मगर, सौ नंबर नहीं लगा। इस पर परिवारीजन पुलिस चौकी पर गए। तब कहीं पुलिस आई। पुलिस का कहना था कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें