फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में अब रेप पीड़िता पर पुलिस का सितम, परिवार आत्महत्या को मजबूर

Wed, 11 Oct 2017 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
मथुरा में मां-बाप के हत्यारों को पकड़ने में नाकाम रही ‌पुलिस से आहत बिटिया की आत्महत्या की गूंज अभी थमी नहीं कि कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव में परिवार ने आत्महत्या करने का एलान कर दिया है। इस परिवार की बेटी से एक माह पहले दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट भी दर्ज हो गई लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी न पकड़े जाने पर दुखी पीड़ित परिवार आत्महत्या को मजबूर हो गया। अब एक महीने बाद जाकर पुलिस की नींद टूटी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। 

बताया गया है कि थाना कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव में आठ सितंबर को नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि कुलदीप और अमित नाम के युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन अब तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीनामे के लिए मिल रहीं धमकी

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्हें राजीनामे के लिए धमकाया जा रहा। इस पर मंगलवार को पीड़ित परिवारीजनों ने थाने में पहुंचकर आत्महत्या करने का एलान किया। पीड़ित परिवार की बात सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। 

एसएसआई सुनील तोमर ने पीड़ित परिवार को न्याय का पूर्ण भरोसा दिलाया। साथ ही तीन दरोगा और फोर्स को आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें दबोचने के लिए भेजा। पुलिस आरोपियों के परिवारीजनों को भी लेकर आई है। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें