फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरावली में घर से अगवा कर बालिका से दुष्कर्म

Thu, 24 Sep 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 अछनेरा की किरावली चौकी क्षेत्र में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फैक्ट्री के चौकीदार के घर मेें बुधवार रात 12 बजे तीन युवक घुस आए। दो युवकों ने चौकीदार और उसकी पत्नी पर तमंचा तान दिया। इसी बीच तीसरा युवक दस साल की बेटी को अगवा कर ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक भाग निकले। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू थाना अछनेरा की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। एसपीआरए ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालिका बेहोश है। उसे गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैंया क्षेत्र निवासी बबलू (परिवर्तित नाम) तकरीबन चार साल से इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने वाली इस फैक्ट्री में चौकीदार है। वह पास में ही सड़क किनारे बने मकान में रहता है। कुछ समय से फैक्ट्री बंद है। बुधवार रात को वह पत्नी और दस साल की बेटी के साथ घर में सो रहा था। आधी रात को तीन युवक दीवार फांदकर अंदर आए। उन्होंने बबलू और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। तमंचा तानकर उनसे मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच तीसरा युवक बेटी को अगवा कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस पर आरोपी युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। एसपीआरए भी पहुंच गई। युवकों की देर रात तक तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें