फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांडः चौबियापाड़े में बोलती है रंगा की तूती, 10 से ज्यादा मकानों पर है अवैध कब्जा

Sat, 20 May 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राकेश रंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राकेश उर्फ रंगा और उसके भाइयों ने चौबियापाड़े में बंद पड़े कई मकानों पर कब्जा कर लिया था। मकान मालिकों ने पैसा देकर अपना मकान खाली कराया है। इस तरह से दस से भी ज्यादा मामले हैं। इलाके में इन लोगों की इस कदर दहशत थी कि इनके खिलाफ कोई बोलता तक नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस से भी शिकायत इनके खिलाफ नहीं की जाती थी। जिस मकान से पुलिस ने शुक्रवार की रात को इन्हें गिरफ्तार किया है वह उत्तमराम बालकराम नागर का मकान है। उत्तमराम कहीं बाहर रहते हैं। इस मकान में रंगा अपने साथियों को लेकर घुस गया था। घर पर केवल महिलाएं ही थीं। 

महिलाओं को इस कदर डराया कि वह विरोध नहीं कर सके। महिलाओं को तमंचा दिखाकर खाना और नाश्ता तैयार कराया जा रहा था। पहले तो पुलिस इस परिवार की महिलाओं को भी थाने ले आई थी। लेकिन जब हकीकत पता चली तो पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें