फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ट्वीट के बाद आगरा के होटल में छापा, पकड़े गए चार कपल बोले ये

Wed, 25 Oct 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा के एक होटल में पुलिस ने मंगलवार देर शाम छापा मारा। सोमवार को किसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर इस होटल में देह व्यापार की शिकायत की थी। इसी पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। यहां चार युवक और चार युवतियां पकड़े गए। इनके आईडी कार्ड होटल में जमा थे। पुलिस ने सभी के परिवारीजनों को बुलाकर उनको सौंपा।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में सिकंदरा के होटल देह व्यापार के लिए बदनाम हैं। यहां घंटों के हिसाब से कमरे बुक किए जाते हैं। पिछले तीन सालों में दस होटलों में सेक्स रैकेट पकड़े भी जा चुके हैं। इनमें से तीन होटल गुड्डू यादव के हैं। वह फरार चल रहा है।

इन होटलों में देह का धंधा चलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। अगर कहीं शिकायत हो जाए तब छापा मारा जाता है। जैसा इस केस में हुआ है। पुलिस ने होटल माधव पैलेस से चार युवक और चार युवतियों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करने आए थे जरूरी बात

इनमें से तीन युवक -युवतियां कॉलेज में पढ़ते हैं। एक युवती फिरोजाबाद की है। वह अपने मौसेरे भाई के साथ आई थी। इन सभी युगलों ने घंटे के हिसाब से अलग-अलग कमरे बुक करा रखे थे। 

पुलिस ने पकड़ा तो कोई कहने लगा कि वे खाना खाने आए हैं। फिरोजाबाद की युवती बोली कि  उसे मौसेरे भाई से कुछ जरूरी बात करनी थी। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सभी के परिवारीजनों को बुलाया गया। उनके सुपुर्द कर दिया गया। होटल मैनेजर से अभी पूछताछ की जा रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें