फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी के आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

Mon, 08 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर आगरा के युवक ने पंजाब के मुक्तसर में कई लोगों से लाखों की ठगी कर ली। टूरिस्ट वीजा पर कई को मलेशिया भेज दिया। नौकरी नहीं मिलने पर वह वापस लौट आए। अब पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रविवार को थाना सिकंदरा क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन

मुक्तसर, पंजाब निवासी लव जीवन की मुलाकात विकास जिंदल नाम के युवक से कई दिन पहले हुई थी। विकास ने लव जीवन को मलेशिया में अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। उससे ढाई लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। उसे मलेशिया भी भेज दिया। लव जीवन को बाद में पता चला कि टूरिस्ट वीजा पर उसे यहां भेजा गया है। वह किसी तरह दो महीने बाद वापस लौटा। विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया। बैंक खातों की जानकारी लेने पर विकास का पता दहतोरा, सिकंदरा का निकाला। रविवार को पंजाब पुलिस आगरा आई। पुलिस दहतोरा गई, लेकिन विकास का पता नहीं चल सका। पंजाब में कई और युवक इसी तरह ठगी का शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें