फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे से प्यार के जाल में फंसाकर लाया और छोड़ा बदनाम गलियों में

Thu, 13 Jul 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा की बदनाम गलियों में जबरन युवतियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का एक और मामला सामने आया है। पुणे की रहने वाली एक युवती को युवक ने मोहब्बत के हसीन सपने दिखाकर देह व्यापार के दलदल में छोड़ दिया। युवती के आगरा में बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने रेडलाइट एरिया में छापा मारा। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा के कश्मीरी बाजार के कोठे में पुणे की युवती को बंधक बनाकर रखा गया है। एक संस्था को इस बात की जानकारी मिली है। अधिकारियों से शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। मगर, युवती नहीं मिली। दो युवतियां पकड़ी गईं, लेकिन वे काफी समय से वहां रहती हैं।

महफूज संस्था के नरेश पारस ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक कोठे पर गया था। उसे एक युवती मिली थी। युवती ने बताया कि वह पुणे की रहने वाली है और एमए-बीएड कर चुकी है। उसे एक युवक प्यार के झांसे में यहां लेकर आया था। कोठे पर लाकर बेच दिया। उससे जिस्मफरोशी कराई जा रही है।
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट की जाती है। कैद करके भी रखा जाता है। इसकी जानकारी बुधवार को एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को दी गई थी। उन्होंने छत्ता पुलिस के साथ संस्था पदाधिकारियों को भेजा। एक कोठे पर दबिश दी गई, लेकिन वहां पुणे की युवती नहीं मिली। तब पुलिस लौट आई।

पदाधिकारियों ने अधिकारियों से दोबारा छापा मारने को कहा। तब रात तकरीबन आठ बजे पुलिस गई। इस बार दो युवतियां मिली, जिनको पुलिस थाना छत्ता ले गई। चर्चा है कि पुलिस के छापे की सूचना लीक होने के कारण पुणे की युवती को दूसरी जगह भेज दिया गया। छापे में 'हमारी बच्ची' संस्था के विवेक रायजादा, नितिन शर्मा, महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, शीला बहल भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें