फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगालपाड़ा मेें दुकानें बंद कर लगाया जाम, हंगामा

Tue, 01 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील मंटोला के कंगालपाड़ा में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में कोरी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने क्षेत्र की दुकानों को बंद करा दिया। वहीं पर जाम लगाकर धरना दिया। जानकारी पर आए सीओ छत्ता बीएस त्यागी के आश्वासन के बाद तकरीबन तीन घंटे बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि नाला महावीर, मंटोला निवासी राशिद खां रविवार रात साढ़े दस बजे बाइक से कंगालपाड़ा की ओर से गुजर रहे थे। यहां कुछ लोगों से बाइक टकराने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ था। पुलिस ने रूपकिशोर, किशनलाल और रेनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया था। इसकी जानकारी पर गुस्साए समाज के लोगों ने सोमवार सुबह नौ बजे बाजार की 250 दुकानें बंद करा दी। क्षेत्र में जाम लगाकर धरना दिया। काले झंडे फहराए। युवा कोरी महासभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश माहौर ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, वे बीचबचाव कराने आए थे। बाद में आए विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि पुलिस दबाव में कार्रवाई न करे। दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला बढ़ता देख सीओ ने पकड़े गए लोगों को छोड़ने का आश्वासन दिया। बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
वहीं क्षेत्र के पूरन चंद ने तहरीर दी है कि वह अपनी भतीजी को लेकर आ रहा था। राशिद ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण विवाद हुआ। उनसे 30 हजार रुपये भी छीन लिए। धरना देने वालों में सुनील पाराशर, केके भारद्वाज, अशोेक कोटिया, मदन माहौर, अशोक माहौर, नंदलाल भारती, बबलू माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें