फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में कलावा बांध सिपाही ने किया यौन शोषण

Tue, 11 Apr 2017 01:15 AM IST
हाथ में कलावा बांध सिपाही ने किया यौन शोषण
विज्ञापन
युवती - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा जीआरपी में तैनात एक सिपाही ने प्रतापगढ़ की युवती से छल किया। युवती को प्रेमजाल में फंसाने के लिए अपना नाम बदल लिया और हाथ में कलावा पहन लिया। युवती से दोस्ती करने के बाद उसका यौन शोषण किया। युवती को पिछले दिनों उसके मुस्लिम और शादीशुदा होने का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सिपाही का विरोध किया तो उसने पिटाई कर दी। पीड़िता ने सोमवार को हरीपर्वत थाने में शिकायत की लेकिन वहां से लोहामंडी थाना भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के रहने वाले शराब कारोबारी की बेटी डेढ़ साल पहले गाजियाबाद में रहने वाली अपनी बुआ के घर गई थी। युवती की मां भी एक विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं। गाजियाबाद में उसकी मुलाकात अवागढ़, एटा के निवासी सिपाही से हो गई। सिपाही ने अपना नाम प्रदीप बताया। वह हाथ में कलावा बांधता था। दोनों में दोस्ती हो गई। सिपाही ने शादी का वादा कर युवती का यौन शोषण किया। युवती भी पहले से शादीशुदा थी। मगर, पति से अनबन के कारण अलग रह रही थी। उसका एक बेटा है। कुछ महीने पहले सिपाही का ट्रांसफर मथुरा हो गया लेकिन उसने युवती को आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में किराए पर कमरा दिला दिया। युवती ने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिन पहले युवती का पता चला कि सिपाही मुस्लिम है। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। उसका तीन बार गर्भपात कराया। सिपाही ने उससे कहा कि उनके धर्म में बिना निकाह के संतान को समाज कबूल नहीं करता है। सिपाही ने अपने शादीशुदा और तीन बच्चों के बारे में छुपाया। युवती सोमवार को थाना हरीपर्वत पहुंची लेकिन मामला लोहामंडी का होने के कारण उसे वहां भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें