प्रेमिका की शर्त पूरी करना चाहता था अर्जुन
अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने प्रेमी से बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने शर्त रख दी कि अगर, उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। अंजली की शर्त पर अर्जुन तैयार हो गया।
षड्यंत्र के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। उसे बुलाने के के लिए अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से कॉल किया था। पूनम के आते ही बात करने लगे। अचानक ही उसकी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। दूसरे दिन लाश देखने भी आए थे।
नशे की दवा का कारोबार: सरकारी दवाओं भी बेच रहा था पंकज, बिल से मिल जानकारी ने किए अहम खुलासे
ग्राहक का सिम कर लिया था चोरी
पुलिस ने पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर युवती की हत्या से पहले बात हुई थी। इसी नंबर से पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग मिल गया। यह मोबाइल नंबर शमसाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी सिम 10 दिसंबर को कार धुलाई सेंटर पर खो गई थी। पुलिस ने कार धुलाई का काम करने वाले शमसाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पकड़ लिया। उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसकी पूनम से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।