फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: 50-50 हजार लेकर दौड़ रहे फर्जी अभ्यर्थी

Thu, 28 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
अलीगढ़ और मथुरा के दलाल दो-दो लाख में ले रहे हैं ठेका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस-पीएसी में सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन में चल रही शारीरिक  दक्षता परीक्षा (दौड़) में सक्रिय दलाल दो-दो लाख में दौड़ में पास कराने का ठेका ले रहे हैं। इसमें से दौड़ लगाने वाले को 50 से 60 हजार रुपये दिए जाते हैं। अभी तक मथुरा और अलीगढ़ के दलाल प्रकाश में आए हैं। बुधवार को दो और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 5:30 बजे अलीगढ़ के थाना मडराक स्थित गांव शाहपुर निवासी अभ्यर्थी ओमप्रकाश सिंह के स्थान पर मथुरा के राया स्थित गांव बना का देवेंद्र सिंह दौड़ लगाने आया। प्रवेश पत्र और आईडी की जांच में कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा से भिन्नता पाई गई। तब उसे पकड़ा गया। पूछताछ मेें उसने बताया कि मथुरा के नगला सहसू निवासी दलाल प्रदीप सिंह और अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने उसे दौड़ लगाने के लिए भेजा है। 194 अंक लाने पर 50 हजार रुपये देने की बात कही थी। 11 मई को कानपुर में उसकी भी दौड़ है। दलाल प्रदीप सिंह दो-दो लाख में ठेके लेता है। 
इसके बाद सुबह 7:30 बजे अलीगढ़ के खैर, थाना टप्पल के मरोर गढ़ी निवासी अभ्यर्थी अरविंद अत्री के स्थान पर अजय कुमार निवासी बालाजीपुरम, थाना कोतवाली, हाथरस दौड़ लगाने आया। कंप्यूटर में दर्ज डाटा से भिन्नता पाए जाने पर उसे पकड़ लिया गया। अरविंद ने मथुरा के प्रदीप के माध्यम से दौड़ मेें पास कराने के लिए 60 हजार रुपये तय करके अजय को भेजा। 
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ में एचसीपी है प्रदीप!
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि प्रदीप सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस में एचसीपी (हेड कांस्टेबल प्रमोटी) है। उसके ताऊ का धर्मवीर ट्रेनिंग सेंटर है। मथुरा के थाना राया स्थित गांव हुल्ला का राम और उसका भाई श्याम ट्रेनिंग सेंटर में काम करते हैं। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

अब तक नौ गिरफ्तार
पुलिस भर्ती में अब तक नौ मुन्नाभाई पकड़े जा चुके हैं। अलीगढ़ के अभ्यर्थियों ने अपने स्थान पर दूसरों को दौड़ के लिए भेजा था। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें