फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलने से बची कपड़ा व्यवसायी की पत्नी

Thu, 28 Apr 2016 02:00 AM IST
जिंदा जलने से बची कपड़ा व्यवसायी की पत्नी
विज्ञापन
जिंदा जलने से बची कपड़ा व्यवसायी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खंदौली की अग्रसेन कालोनी में ओरियंटल बैंक के समीप बुधवार सुबह सिलेंडर रिफिलिंग के समय कार में आग लग गई। इस दौरान कार में बैठी एक महिला आग की लपटों में घिरकर झुलस गई। चीख पुकार पर लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

बिलारी मुरादाबाद निवासी अनूप कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार कपडे़ का व्यापार करते हैं। बुधवार को वे अपनी पत्नी राजेश देवी और चालक प्रवीन कुमार के साथ अपनी कार से आगरा आ रहे थे। पूर्वाह्न 11 बजे खंदौली स्थित ओरियंटल बैंक के समीप अग्रसेन कालोनी में अपनी कार में घरेलू गैस की रिफलिंग करा रहे थे। अनूप कुमार और कार चालक प्रवीन बाहर खडे़ थे। जबकि उनकी पत्नी राजेश देवी कार में थीं। रिफिलिंग के दौरान अचानक सिलेंडर का पाइप फट गया और आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। कार में बैठीं राजेश देवी की चीख पुकार लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी राजेश देवी  को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
----
कार में रखे जल गए दो लाख रुपये
हादसे में कार में रखे दो लाख रुपये जल गए। वे यह रुपये दुकान के लिए कपड़े खरीदने को लाए थे। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों और स्कूलों की तरफ नहीं गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन

-------
पुलिस ने की छापेमारी
घटना के बाद पुलिस ने अवैध रूप से गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान 60 बड़े और 10 छोटे सिलेंडर, तीन कांटे और रिफिलिंग करने वाली मशीन बरामद की। एसओ खंदौली का कहना है कि गैस रिफिलिंग करने वाले एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। श्याम अग्रवाल, रूपकिशोर, वेद प्रकाश आदि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें