फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को  सैफई में पुलिस की दबिश 

Fri, 10 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जगदीशपुरा के कलवारी में श्री हरिस्वरूप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भूखंड पर कब्जे को लेकर फायरिंग और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैफई गई है। वहां दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

विद्यालय के भूखंड पर कब्जे के प्रयास में फायरिंग और मारपीट के मामले में बलवा, जानलेवा हमला, डकैती, सात आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ लोहामंडी ने बताया कि आरोपी अलका यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी मां कुसमा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को जेल भेजा जा चुका है। फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। बता दें, कलवारी में डा. वीरेश यादव का करीब 1500 वर्ग मीटर भूखंड पर विद्यालय है। इस भूखंड के मामले में अतिराजपुर, सैफई निवासी कुशमा यादव से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार को कुसमा यादव पक्ष ने मारपीट, फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें