फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारा देवी मेले में फौजी ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 16 Apr 2016 01:44 AM IST
स्वारा देवी मेले में फौजी ने पुलिसकर्मियों को पीटा
विज्ञापन
स्वारा देवी मेले में फौजी ने पुलिसकर्मियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारा देवी मेले में शुक्रवार को महिला बाजार में घुसने से रोकने पर एक फौजी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने आरोपियों की धरपकड़ की और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

फतेहाबाद के स्वारा गांव में मेला लगा है। शुक्रवार को नवमी के दिन मेले में लगे महिला बाजार के बाहर एचपीसी देवी प्रसाद गौतम पुलिस कर्मियों के साथ खडे़ थे। तभी एक फौजी अपने साथियों के साथ महिला बाजार में घुसने लगा। पुलिस ने रोका तो उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दो लोगों को अपनी जीप में बैठा लिया। इस पर करीब आधा दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने कांस्टेबल राजेश कुमार को पकड़कर डंडों से पिटाई कर दी। बीच बचाव में आये एसएसआई बृजेश कुमार, एसआई अजीत कुमार, एचपीसी देवी प्रसाद गौतम, कांस्टेबल रामजी को चोटें आयीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी फौजी को चिह्नित कर उसकी यूनिट को सूचना दी जाएगी। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें