फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की संवेदनहीनता से गई छात्र देवांशु की जान

Wed, 24 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता का मित्र होने का ढोल पीटने वाली पुलिस पर एक बार फिर संवेदनहीन होने का गंभीर आरोप लगा है। मामला पंचकुइयां पर 20 फरवरी की सुबह हुए सड़क हादसे में बीसीए छात्र देवांशू (19) की मौत होने का है। आरोप है कि  जब वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था तभी 15 सेकंड बाद पुलिस की जीप वहां से गुजरी। उसके दोस्त आदित्य तलवार ने पुलिसकर्मियों से उसे एसएन इमरजेंसी ले जाने की गुजारिश की, लेकिन वे रुके नहीं। इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि यह घटनाक्रम पंचकुइयां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

न्यू ईदगाह कॉलोनी निवासी एडवोकेट रमेश चंद शर्मा का इकलौता बेटा देवांशू और उसका दोस्त आदित्य तलवार अपनी-अपनी स्कूटी से जा रहे थे। टाटा मैजिक की टक्कर देवांशू की स्कूटी से हुई थी। वह घायल हो गया था। आदित्य ने मंगलवार को एसएसपी को बताया कि तभी पुलिस की जीप पहुंची।
उसने पुलिसकर्मियों से गुजारिश की कि देवांशू को एसएन ले चलो। उसकी सांस चल रही थीं, अगर जल्दी उपचार मिलता तो उसे बचना मुमकिन था। लेकिन पुलिस वालों ने कहा कि जिस टाटा मैजिक की टक्कर लगी है, उसके ड्राइवर को पकड़ने जा रहे हैं। उसे पकड़ने के बाद ही वापस आएंगे। इसके बाद आदित्य ने आस-पास के लोगों की मदद से देवांशू को अस्पताल पहुंचाया। एसएन में डाक्टरों ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन

चश्मदीद को फोन कर रहे पुलिसकर्मी
देवांशू की मां ने बताया कि पुलिसकर्मी आदित्य को फोन कर रहे हैं। उन्हें खुद के पकड़े जाने का डर है। वे आदित्य से बयान बदलवाना चाहते हैं। आदित्य ने कहा कि वह अपने दोस्त को इंसाफ दिलाकर रहेगा।
डिलीट करा दिए सीसीटीवी फुटेज
आदित्य के परिवारीजनों के साथ एसएसपी से मिलने डा. एमपीएस कॉलेज के छात्र भी पहुंचे। देवांशू इसी कॉलेज में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि पंचकुइयां पर एक जगह से पुलिसकर्मियों ने फुटेज डिलीट करा दिए हैं, लेकिन दूसरी जगह मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें