फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा दिलाने गई  पुलिस से मारपीट, पथराव 

Sun, 31 Jul 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एत्माद्दौला के पीलाखार में हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्माद्दौला के पीलाखार में शनिवार को एक जमीन पर कब्जा दिलाने गई पुलिस से महिलाओं ने मारपीट कर दी। पुलिस के बल प्रयोग करने पर पथराव करने लगी। जाम भी लगा दिया। बाद में थाने की फोर्स बुलाकर महिलाओें को लाठियां फटकारकर खदेड़ा गया। एसओ का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

पीलाखार में नाले की पुलिया के पास लगभग एक हजार वर्गगज का भूखंड हैं। यहां पर मंदिर भी बना हुआ है। ट्रांस यमुना कालोनी के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। उनका कहना है कि जमीन आवास विकास कालोनी की है। इस पर पार्क भी है। जमीन पर भू माफिया कब्जा करना चाहते हैं। पिछले दिनों जमीन को विजय नगर कालोनी निवासी आदेश गुप्ता ने अपना बताया। प्रशासन से अनुमति लेकर कब्जा लेने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के विरोध करने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने काम रुकवा दिया। शनिवार को एक बार फिर आदेश ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यह देखकर क्षेत्र के लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करने लगीं। महिला पुलिस ने उन्हें हटा दिया। बाद में वे नुनिहाई रोड पर आ गईं और जाम लगा दिया। यहां से भी पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक होने लगी। महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियोें से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकारी। इस पर भड़की महिलाओं ने पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करके महिलाओं को खदेड़ा। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जा सका। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें