फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैलियों के लिए पुलिस का अलर्ट किया

Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कानपुर रेल हादसे में आईएसआई कनेक्शन सामने आने के बाद केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट किया है। पुलिस अधिकारियों को भेजे गए खत में कहा है कि चुनाव में रैलियों के दौरान अतिरिक्त चौकसी बरतने की जरूरत है। विभिन्न आतंकी संगठनों के पूर्व में प्रकाश में आए लोगों के बारे में नए सिरे से पड़ताल की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा और मथुरा को खुफिया एजेंसियों ने पहले से संवेदनशील शहर की श्रेणी में शामिल कर रखा है। आगरा में ताजमहल और मथुरा में रिफाइनरी का होना इसका कारण माना जाता है।
इसके चलते आस पास कहीं भी आतंकी गतिविधि सामने आने पर इन दोनों जनपदों की पुलिस को चौकस किया जाता है। कानपुर रेल हादसे में आईएसआई कनेक्शन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते आगरा जोन की पुलिस को अलर्ट किया गया है । यहां पूर्व में आईएसआई की गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। चुनाव में बड़ी रैलियां होने वाली हैं। पुलिस से कहा गया है कि इस दौरान आतंकी वारदात कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है।
इसके चलते भी पुलिस को अतिरिक्त चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। खास तौर पर छावनी क्षेत्र में। यहां पहले ही एहतियात बरता जा रहा है। जल्द ही पुलिस छावनी के होटलों में चेकिंग अभियान शुरू करेगी। अधिकारियों ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें